Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आधार, मेट्रो... दिल्लीवालो यह गुड न्यूज आपके लिए है, जानिए क्या सुविधा मिलने वाली - Delhi Exclusive!

THN Network (Delhi / NCR Desk): 


नई दिल्ली: अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही आपके मतलब की कई सुविधाएं बढ़ने वाली हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी सेवाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका लाभ अगले 1-2 महीने में या कुछ दिनों में ही आपको मिलने लगेगा। आधार कार्ड, पासपोर्ट, मेट्रो से जुड़ी ये सुविधाएं हैं। सबसे पहले बात आधार कार्ड की करते हैं। अब आपको बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। जी हां, दिल्ली नगर निगम ऐसे प्लान पर काम कर रहा है कि बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही आधार बनने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही नागरिकों को आधार अप्लीकेशन का नंबर मिल जाएगा। कैसे आगे समझिए।

दिल्ली में आधार की टेंशन नहीं

बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण दिल्ली नगर निगम में हो तो उनके लिए यह विशेष सुविधा मिलने वाली है। दिल्ली नगर निगम और एनडीएमसी अप्रैल में यह सेवा शुरू कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम के पोर्टल पर UIDAI का लिंक मिलेगा। जैसे ही जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन आएगा, साथ में बच्चे के आधार आवेदन का नंबर भी आ जाएगा। हां, जन्म प्रमाण पत्र पर आधार नंबर नहीं दिखेगा। किसी पर्चे या SMS से जानकारी अभिभावकों तक पहुंच जाएगी। नंबर मिलने के बाद माता-पिता आधार सेंटर पर जाकर बच्चे का फोटो और पता आदि दे सकेंगे। इसके बाद आधार कार्ड मिल जाएगा। अभी नियम यह है कि 5 साल और 15 साल की उम्र होने पर बायोमीट्रिक अपडेट करना होता है। फिलहाल 3 से 5 साल की उम्र के बीच अभिभावक को बच्चे का आधार कार्ड बनवाना होता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में दिल्ली नगर निगम वाले क्षेत्र में एक साल में ढाई लाख और NDMC-कैंट इलाके में करीब 1 लाख जन्म पंजीकरण होते हैं। अभी व्यवस्था ऐसी है कि जिन बच्चों का जन्म अस्पताल या नर्सिंग होम में होता है उनका अपने आप ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन हो जाता है। 21 दिन बाद उन्हें संबंधित वेबसाइट से प्रमाण पत्र भी मिल जाता है। समझा जा रहा है कि जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही आधार बनने की प्रक्रिया शुरू होने से फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। दरअसल, कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब बच्चे की उम्र कम दिखाने के लिए लोग दूसरे राज्य में बर्थ सर्टिफिकेट बनवा लेते हैं।



Post a Comment

0 Comments