Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दिल्ली में प्रापर्टी डीलर के घर डकैती: पत्नी के हाथ-पैर बांधे; मुंह पर चिपकाया टेप

THN Network 

NEW DELHI: डकैती के एक मामले में डकैती के एक मामले में प्रापर्टी डीलर की पत्नी को बदमाशों ने पहले बंधक बना घर से नकदी व आभूषण लूटकर चलते बने। बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर बांध दिए थे।

वारदात के बाद महिला ने किसी तरह से बंधन से खुद को छुड़ाया और पड़ोसी के घर पहुंचकर वारदात की जानकारी पति को दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

घरेलू सहायक ने दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बताया कि पूर्व घरेलू सहायक के कहने पर कुछ दिनों पूर्व ही घर में सुभाष नामक व्यक्ति को घरेलू सहायक का काम दिया गया। 24 अप्रैल की शाम जब महिला घर में अकेली थी। महिला जब मेन गेट बंद करने घर से निकली तभी सुभाष पीछे से आया और उसने उन्हें पकड़ लिया।

अचानक चार-पांच लड़के आए और सभी ने मिलकर महिला को काबू किया और उनके हाथ पैर बांध दिए। महिला शोर नहीं मचा पाए, इसके लिए बदमाशों ने उनके मुंह पर टेप बांध दिया। इसके बाद महिला को बदमाश कमरे में ले गए और धमकी देते हुए कहा कि यदि शोर मचाया तो जान से मार दूंगा। इसके बाद बदमाशों ने तसल्ली से लूटपाट की।

महिला ने खुद खोली रस्सी

लूटपाट के बाद बदमाश जब फरार हो गए तब महिला ने खुद धीरे धीरे कोशिश करके रस्सी के बंधन से खुद को छुड़ाया और तेजी से घर से बाहर निकली। पड़ोस में पहुंचकर उन्होंने पति को काल कर इस वारदात की जानकारी दी। महिला के पति इसके बाद घर पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

डीवीआर भी ले गए बदमाश

महिला व उनके पति ने जब घर का सामान देखा तो पाया कि करीब 1.20 लाख रुपये नदक, करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोना व चांदी निर्मित आभूषण गायब हैं। जाते-जाते बदमाश डीवीआर भी लेकर अपने साथ चले गए।


Post a Comment

0 Comments